फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   383 students to take UP Board improvement and compartment exams.

Noida News: 383 छात्र देंगे यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा

Sun, 05 Jul 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
383 students to take UP Board improvement and compartment exams.
- परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी, सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। जिले के 383 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें इंटरमीडिएट के 281 और हाईस्कूल के 102 परीक्षार्थी हैं। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और वितरण की पूरी प्रक्रिया भी कैमरों की निगरानी में होगी। सभी प्रधानाचार्यों को परिषद की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
प्रायोगिक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी-
हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रोजेक्ट आधारित आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को होगी। परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालय करेंगे और परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन

33 प्रतिशत अंक अनिवार्य-
कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अंक हासिल नहीं करने वाले छात्रों को अगले सत्र में नियमित या निजी परीक्षार्थी के रूप में दोबारा परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed