फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3.81 crore fraud from a company providing manpower

Noida News: मैन पावर उपलब्ध कराने वाली कंपनी से 3.81 करोड़ की धोखाधड़ी

Thu, 21 Aug 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
3.81 crore fraud from a company providing manpower
मैन पावर उपलब्ध कराने वाली कंपनी से 3.81 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन

महिला कारोबारी ने मुंबई-पुणे के कारोबारियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मैन पावर उपलब्ध कराने वाली कंपनी की महिला कारोबारी ने मुंबई और पुणे के कारोबारियों पर साजिशन धोखाधड़ी कर 3.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
डेल्टा-2 निवासी नीतू सिंह के अनुसार वह और उनके पति कर्मास्टार इंटरप्राइजेज और स्टार इंटरप्राइजेज नामक दो पंजीकृत फर्म चलाते हैं। कंपनी मैनपावर सर्विसेज उपलब्ध कराती है। आरोप है कि मुंबई के मनोज उल्लास डूमरे, दीपक त्रिम्बक जानोरकर, अभिषेक मधुकर पाठक, पुणे के विजय नायक राव पाठक व राजेश दामोदर डोयर ने मिलकर एम्पायर ट्रांसपोर्ट एंड सर्विसेज लिमिटेड व एमपी इंटरप्राइजेज एंड एसोसिएट्स के नाम से फर्म बनाकर नोएडा, मुंबई और पुणे में बड़े पैमाने पर मैनपावर के काम दिए। 1 नवंबर 2016 को हुए समझौते के तहत पीड़ित की फर्म ने पांच वर्ष तक करीब 11.77 करोड़ रुपये का कार्य किया लेकिन इन कंपनियों ने करीब 11.34 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

इसी तरह वडाला डिपो वेस्ट मुंबई में मिनी एसी बसों के चालक व स्टाफ का वेतन 5.70 करोड़ किया गया। मगर विपक्षी कंपनी ने करीब 5.5 करोड़ रुपये ही दिए। 1 फरवरी 2019 को एक फर्जी एमओयू के तहत पुणे में जेएसडब्यू कंपनी के कर्मचारियों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई गई। इसमें कुल 2.45 करोड़ रुपये का भुगतान होना था जबकि विपक्षियों ने केवल 1.78 करोड़ रुपये ही दिए। भुगतान न होने से करीब 1.39 करोड़ रुपये बकाया रह गए। ब्याज व जीएसटी समेत यह राशि बढ़कर लगभग 3.81 करोड़ रुपये है। आरोप है कि बार-बार मांगने पर आरोपी न केवल भुगतान करने से बचते रहे, बल्कि गाली-गलौज करते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी देने लगे। मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण कोर्ट की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed