{"_id":"68e1441123daae45f90c5be4","slug":"360-lakh-duped-on-the-pretext-of-high-profits-noida-news-c-340-1-del1011-107413-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधिक मुनाफे का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधिक मुनाफे का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। जालसाजों ने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर एक शख्स से करीब 3.60 लाख रुपये ठग लिए। पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर ठगों की पहचान कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी पंकज झा के रूप में हुई है। उसने बताया कि 7 अगस्त को वह टेलीग्राम ऐप के जरिये एक शख्स के संपर्क में आया था। आरोपी ने उसे शेयर बाजार में पैसे इंवेस्ट करके अधिक मुनाफे कमाने की बात कही थी। आरोपी के कहने पर उसने ने 8 अगस्त से 13 अगस्त के बीच करीब 3.60 लाख रुपये उसके बैंक खाते में भेज दिए। काफी दिन बीत जाने पर जब उसके खाते में पैसे नहीं आए तो पीड़ित ने पैसे वापस करने की मांग की। लेकिन आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए। बाद में जब आरोपी ने पीड़ित को ब्लॉक कर दिया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। संवाद
-- -
दंपती से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार
पूर्वी दिल्ली। निर्माण विहार इलाके में बाइक सवार दंपती से दो बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गए। महिला के बयान के आधार पर पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, निर्माण विहार निवासी निशा कुमारी ने बताया कि 30 सितंबर को वह अपने पति के साथ अपने ससुराल बुराड़ी से बाइक से वापस निर्माण विहार आ रही था। उनके पति के हाथ में मोबाइल फोन था। निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके पति के हाथ से फोन छीन कर कड़कड़ी मोड़ की ओर भाग गए। हालांकि महिला ने बाइक की नंबर प्लेट नोट कर ली थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
-- -
लेन-देन के विवाद में शख्स पर चाकू से हमला
पूर्वी दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर चार लड़कों ने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद उसके दुकान मालिक ने उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। दुकान मालिक के बयान पर पुलिस ने विपिन, तानिश, नाजिम और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल की पहचान खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी बबलू (45) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दुकान मालिक नीरज गुप्ता ने बताया कि बबलू खोड़ा कॉलोनी में उसके पास दवाई की दुकान पर काम करता है। यहां से वह लोग त्रिलोकपुरी और अन्य जगहों पर दवा की सप्लाई करते हैं। 27 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे बबलू उसके साथ स्कूटी पर सवार होकर त्रिलोकपुरी इलाके में दवा की सप्लाई करने आया था। स्कूटी से दवा उतारने के बाद बबलू बीड़ी लेने चला गया था। करीब 9:35 बजे बबलू बीड़ी लेकर वापस आ गया था। उनके साथ नाजिम भी था। दोनों के बीच पैसे को लेकर बहस हो रही थी। उसी दौरान तानिश भी वहां पर आ गया। वह भी बबलू के साथ बहस करने लगा। बात बिगड़ती देख बबलू ने उसे मौके से चलने को कहा। तभी साजिद और विपिन भी आ गए। उसके बाद चारों ने बबलू को जान से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई की। इस बीच तानिश ने बबलू को पीछे से चाकू मार दिया। संवाद