फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   36 players won gold medals in Wushu Championship

Noida News: जिला स्तर पर वुशु चैंपियनशिप में 36 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते

Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
36 players won gold medals in Wushu Championship
फोटो:----------------
विज्ञापन


वुशु चैंपियनशिप में 36 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते

-ग्रेटर नोएडा की जेडी एकेडमी पर हुआ 14वीं सब जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला व पुरुष वुशु डिस्टि्रक्ट चैंपियनशिप का आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की जेडी एकेडमी में रविवार आयोजित को 14वीं सब जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला व पुरुष वुशु डिस्टि्रक्ट चैंपियनशिप में 36 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। जिला वुशु एसोसिएशन की तरफ से आयोजित चैंपियनशिप में 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब सात से नौ अप्रैल के बीच होने वाली सीनियर वुशु राज्य चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि वुशु की ताउलू श्रेणी में सरदानंद एकेडमी विजेता बनी है। जबकि सैंडा श्रेणी में पहले स्थान पर ब्लू डायमंड एकेडमी, दूसरे पर गोल्डन वुशु एकेडमी दादरी और तीसरे स्थान पर एसएस आर्य पल्ला एकेडमी रही है। उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक के 20 किग्रा में तिृष नागर, 24 किग्रा में लोकेश, 28 किग्रा में देवा सिंह, 32 किग्रा में यकक्ष भाटी, 36 किग्रा में काव्य, 39 किग्रा में यश, 42 किग्रा में मयंक रोसा, 45 किग्रा में अंश भाटी, 48 किग्रा में रोहित कुमार, 52 किग्रा में शिवम, 56 किग्रा में अतुल भाटी, 60 किग्रा में तनुष ने स्वर्ण पदक जीता है। सब जूनियर बालिका के 28 किग्रा में आराध्या, 42 किग्रा में रितिका, 36 किग्रा श्रेया, 39 किग्रा में माधुरी, 45 किग्रा में छाया, 48 किग्रा में कृति, 52 किग्रा में प्रतिभा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जूनियर बालक के 45 किग्रा में निक्की भाटी, 48 किग्रा में सागर भाटी, 52 प्रिंस, 56 किग्रा में तनिष, 60 किग्रा में रोहन, 65 किग्रा में प्रीत नागर, 70 किग्रा सुधीर नागर, 75 किग्रा में अमन भाटी और 80 किग्रा में यश ने स्वर्ण पदक जीता है। जूनियर बालिका में अनुष्का, माही सक्सेना, श्रद्धा और मानवी रावल ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

सीनियर बालक में नरेश, रिकूं नागर, राज नागर, प्रदीप, चेतन, अहमद, सौरव, जतिन, अभिषेक, चिंटू ने स्वर्ण जीता है। सीनियर बालक में तान्या, ज्योति, वैशाली गौतम, शिवानी ने स्पर्ण पदक पर कब्जा किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद एसोसिएशन की अध्यक्ष व प्रज्ञान स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा के साथ-साथ राष्ट्रीय पदक विजेता ऋषभ नागर, मनीष भाटी, चिंटू नागर, तनिष नागर, शिवानी प्रजापति, प्रिंस नागर, श्रेया भाटी, मयंक, रोशन, कृष शर्मा, यशोदा सैनी, रविंद्र खत्री समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सात से नौ अप्रैल सीनियर वुशु राज्य प्रतियोगित में भाग लेंगे। 36 खिलाड़ी भाग लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीते 10 पदक

14वीं सब जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला व पुरुष वुशु डिस्टि्रक्ट चैंपियनशिप में द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। कोच कपिल नागर ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक जीता है। त्रृषा नागर, ठाकुर देवा और रोहित कुमार ने स्वर्ण, कुणाल बंसल, नैतिक नागर, अंश, निखिल भाटी, वंशपाल, अनीष भाटी ने रजत पदक जीता है। वहीं हिमांशु भाटी को कांस्य पदक मिला है। एकेडमी को चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed