{"_id":"64e29ce83a14152fb10ae423","slug":"350-people-cheated-in-the-name-of-getting-easy-loan-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: आसान कर्ज दिलाने के नाम पर 350 लोगों से ठगी, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: आसान कर्ज दिलाने के नाम पर 350 लोगों से ठगी, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार
Mon, 21 Aug 2023 04:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क,नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क,नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:38 AM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी विपिन कुमार, गाजियाबाद निवासी हिमांशु शर्मा, कासगंज निवासी पंकज कुमार, एटा निवासी अवनीश कुमार, अलीगढ़ निवासी पुनीत गौतम और दिल्ली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा पुलिस ने सेक्टर-63 में चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में फर्जी कॉल सेंटर से कर्ज दिलाने के नाम पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों से ठगी की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 डेस्कटॉप, 20 मोबाइल, तीन कारें और 36 डाटा शीट सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपियों के तीन बैंक खाते में जमा 14.64 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी विपिन कुमार, गाजियाबाद निवासी हिमांशु शर्मा, कासगंज निवासी पंकज कुमार, एटा निवासी अवनीश कुमार, अलीगढ़ निवासी पुनीत गौतम और दिल्ली निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर रविवार को सेक्टर-63 की एक बिल्डिंग में दबिश दी। वहां फाइनेंस हब ग्रुप के नाम से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि लोन दिलाकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना विपिन है।
विज्ञापन