{"_id":"5b980059867a557f015d1b13","slug":"31536688217-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान चढ़ाने के चक्कर में ट्रेन में छूटी मासूम बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान चढ़ाने के चक्कर में ट्रेन में छूटी मासूम बेटी
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान चढ़ाने के चक्कर में ट्रेन में छूटी नन्हीं बिटिया
गुरुग्राम। ट्रेन में सामान चढ़ाने के दौरान दस माह की बच्ची को एक पिता द्वारा एक सवारी के पास भूलने का अजीब वाकया सामने आया है। गनीमत रही बच्ची को गुरुग्राम रेलवे पुलिस ने बाद में सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।
अलवर निवासी रमाकांत खंडेलवाल सोमवार शाम दिल्ली कैंट से गरीब नवाज ट्रेन में अलवर जाने के लिए सपरिवार सवार हो रहा था। ट्रेन में अपना सामान चढ़ाने से पहले उसने अपनी बेटी को किसी सवारी को ट्रेन में पकड़ा दिया और उसके बाद ट्रेन में चढ़कर अपना सामान चढ़ाने लगा। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, लेकिन पत्नी ट्रेन में नहीं चढ़ी थी। उसने जब पत्नी को प्लेटफॉर्म पर खड़े देखा तो चलती ट्रेन से सामान नीचे फेंककर खुद भी कूद गया। शुरुआत में दोनों को ट्रेन छूटने का मलाल था। इस बीच ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल चुकी थी। रमाकांत अभी संभला ही था, इतने में पत्नी ने मासूम बेटी के बारे में पूछा। तब उसे बच्ची के ट्रेन में सवारी के पास छूट जाने का ख्याल आया।
उसने इस बारे में तुरंत रेलवे पुलिस को अवगत करवाया। गुरुग्राम रेलवे पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार, धर्मपाल और अशोक ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज ट्रेन के कोच से बरामद किया। परिजनों को बुलाकर उसे सही सलामत सौंप दिया। माता-पिता ने रेलवे पुलिस का आभार जताया।