{"_id":"5b7b04fc42c7924676416774","slug":"31534788860-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से बचाव के सीखे गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से बचाव के सीखे गुर
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा से बचाव के सीखे गुर
-आपदा प्रबंधन विभाग ने कार्यशाला का किया आयोजन, कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग ने गौतमबुद्ध नगर जिले के अग्नि शमन विभाग, पुलिस विभाग और यातायात विभाग के कर्मियों के लिए भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के गुर सिखाए। कार्यशाला में आपदा के दौरान दूसरे विभागों के साथ समन्वय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें लगभग 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र, ओएसडी एमपी सिंह, एफएसओ कुलदीप कुमार और वीर सिंह ने किया। एसीईओ ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति के मामले में जवाब देने के लिए खुद को तैयार करें और अपने आपातकालीन स्थितियों के अपने पिछले अनुभव को अपने आप से साझा करें। कार्यशाला के लिए एनडीआरएफ सहित अन्य जगहों से मास्टर ट्रेनर्स को आमंत्रित किया गया था। इसमें रोशन सिंह और रवींद्र कुशवाहा ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, खोज और बचाव की मूलभूत भूमिका, प्रथम प्रतिक्रिया की भूमिका, प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों, दुर्घटना के समय बचाव आदि को लेकर मंच पर प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। वहीं योजना अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में तनाव बहुत आम हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग में होने के नाते, हमारी आपातकालीन सेवाओं को कुशल प्रदर्शन के लिए तनाव मुक्त करना बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए शटल कंपनी से मुख्य ट्रेनर रीना सरिन ने तनाव से दूर रहने के लिए विभिन्न प्रकार के तरीकों को बताया एवं प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।