{"_id":"5b50934d4f1c1bbd298b4cfb","slug":"31532007245-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में डॉक्टर करें आनाकानी तो करे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में डॉक्टर करें आनाकानी तो करे शिकायत
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
इलाज में आनाकानी करने पर करें डॉक्टरों की शिकायत
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर जारी किए हेल्प लाइन नंबर
नोएडा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज से आनाकानी करने मरीज तुरंत डॉक्टर की शिकायत कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बाकायदा पांच हेल्प लाइन नंबर भी जारी किये हैं। शिकायत मिलते ही फौरन कार्रवाई की जाएगी। विभाग इन नंबरों को कई जगहों पर चस्पा करने जा रहा है। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि मरीजों की तरफ से कई शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। डॉक्टरों की आनाकानी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर नंबर जारी किए गए हैं। बिसरख ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज नहीं मिलने पर 9315401273, दनकौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 9315401274, दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 9315401272, बादलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 9315401271 और भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिए 9315401270 नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो