{"_id":"5ab4f7ed4f1c1ba8768b7022","slug":"31521809389-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसीन जहां ने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसीन जहां ने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसीन जहां ने की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी से मुलाकात
- कहा, ममता ने दिया जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
कोलकाता। पति के साथ पारिवारिक विवादों में उलझी हसीन जहां ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में ममता से मुलाकात के दौरान हसीन ने उनको तमाम आरोपों व समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच उक्त बैठक लगभग 20 मिनट तक चली।
हसीन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यान से सुनी है। उन्होंने आरोपों की हकीकत की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है। ध्यान रहे कि हसीना का बीते लगभग एक पखवाडे़ से अपने पति क्रिकेटर मोहम्मद शमी से विवाद चल रहा है। उन्होंने शमी के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, बलात्कार, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत के आधार पर महानगर के जादवपुर थाने की पुलिस शमी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। हसीना ने शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए दुबई में एक पाकिस्तानी लड़की अलीशबा से पैसे लेने का भी आरोप लगाया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को ही इस मामले में शमी को क्लीन चिट दे दी है।