फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाईफाई सेवा से जुड़ने वाला मितरौल जिले का पहला गांव बना

वाईफाई सेवा से जुड़ने वाला मितरौल जिले का पहला गांव बना

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
वाईफाई सेवा से जुड़ने वाला मितरौल जिले का पहला गांव बना

विज्ञापन
वाईफाई सेवा से जुड़ने वाला मितरौल जिले का पहला गांव बना
पलवल। वाईफाई सेवा से जुड़ने वाला मितरौल जिले का पहला गांव बन गया है। अब पूरा गांव सीसीटीवी कैमरों की नजर में तो है ही साथ ही गांव का हर व्यक्ति घर बैठे, बिना कोई शुल्क दिए इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकता है। ग्राम पंचायत ने पूरे गांव को वाईफाई सेवा से जोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया की मुहिम को ग्राम पंचायत खासकर गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह चौहान आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जब से गांव मितरौल वाईफाई हुआ है, तब से गांव के लोग खासकर युवा वर्ग बेहद खुश नजर आ रहा है। गांव में सीसीटीवी लगवाने व वाईफाई सेवा से जोड़ने के लिए जिले में हर तरफ ग्राम पंचायत व सरपंच की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

-------------
गांव ही नहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी उठा रहे हैं लाभ
इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राएं भी इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। इन इंजीनियरिंग कालेजों में भी वाईफाई सेवा उपलब्ध कराई गई है। इस सेवा के शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं के इंटरनेट सेवाओं पर हर महीने होने वाले खर्च भी बच गए हैं। अब इंटरनेट सेवा पर होने वाले खर्च को वे अन्य जरूरतों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गांव के बच्चों को इंटरनेट सेवा से होने वाले लाभों को बताया जाएगा
ग्राम पंचायत का उद्देश्य है कि गांव के हर युवा को इंटरनेट सेवा चलाना सिखाया जाएगा, ताकि वे इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल कर सरकार द्वारा डिजीटल इंडिया का लाभ ले सकें।
----------
ग्राम पंचायत का यह सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को फायदा होगा। गांवों में इंटरनेट सुविधाएं मिल जाना युवाओं के लिए काफी फायदेमंद है। पहले हम बाहर शहर में जाकर साइबर कैफे में इंटरनेट सेवा लेकर नौकरियों व अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन सेवा का लाभ लेते थे, अब गांव में ही वह सुविधा मिलने लगी है। आज हर चीज ऑनलाइन होती जा रही है। इसका फायदा मिलेगा।

--राजेश कुमार, युवा मितरौल
---------------
मैं चाहता हूं मितरौल प्रदेश का नंबर वन गांव बने। इसके लिए ही मैंने प्रयास कर करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाए और अब वाईफाई सेवा से गांव को जोड़ा है। अब गांव में हर व्यक्ति निशुल्क इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेगा। इतना ही नहीं गांव में खुले हुए इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र भी इस सेवा का फ्री लाभ ले सकेंगे। गांव को पूरी तरह से प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया से जोड़कर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। हर युवा को प्रशिक्षित किया जाएगा।
---------जोगेंद्र सिंह, सरपंच गांव मितरौल
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed