{"_id":"59551f9b4f1c1b92378b4799","slug":"31498750875-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों के मंगलसूत्र, बिंदी भी उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों के मंगलसूत्र, बिंदी भी उतारे
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एसएसएसबी परीक्षा: मंगलसूत्र, बिंदी, कंगन उतारे
- केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री ने महिला की शिकायत पर प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर में मेडिकल कालेज में प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2017 में छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतारवाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (दिल्ली एसएसएसबी) की परीक्षा में जांच के नाम पर महिला का मंगलसूत्र व बिंदी उतराने की शिकायत मिली है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से की है। इसी आधार पर मेनका गांधी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर दखल की मांग रखी है।
मेनका गांधी ने प्रकाश जावड़ेकर को पत्र में लिखा है कि महिला का कहना है कि 25 जून को नौकरी के लिए दी जाने वाली परीक्षा में जांच के नाम पर भारतीय महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र, बिंदी, बिछिया व कंगन तक उतारने को कहा गया। परीक्षा के दौरान कहा गया कि यदि ये नहीं उतारे गए तो परीक्षा देने की इजाजत नहीं मिलेगी। मेनका ने जावड़ेकर से परीक्षा में जांच के नाम पर इस प्रकार के दिशा-निर्देश पर उचित कार्रवाई करने की मांग रखी है, ताकि बार-बार जांच के नाम पर छात्राओं या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार न हो। मेनका ने यह भी लिखा है कि परीक्षा के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच भी गलत है।
----