फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3 miscreants arrested for stealing electricity

Noida News: बिजली घर में चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
3 miscreants arrested for stealing electricity
दनकौर(संवाद)। कोतवाली पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो अन्य साथियों को वृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक कार और लाखों रुपये का बिजली का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर से 26 जून की रात बदमाशों ने लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए थे। इस दौरान वहां मौजूद दो सुरक्षा गार्डों पर हमला भी किया। पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सतवीर और पंकज को सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के तीन साथी सचिन उर्फ मलूका, मनोज कुमार निवासी खानपुर और मोंटी कुमार निवासी कासना दनकौर को यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक इको कार और बिजली घर से चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान बरामद किया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है। जो गैंग बनाकर चोरी और लूट की घटनाओं का अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed