फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3.5 lakh rupees cheated from woman by pretendingto get rid of home trouble

गृह क्लेश से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर महिला से 3.5 लाख ठगे

Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh rupees cheated from woman by pretendingto get rid of home trouble
गृह क्लेश से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर महिला से 3.5 लाख ठगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गृह क्लेश से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर एक एक्वेरियम विक्रेता और बाबा ने महिला से 3.5 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने शेर की खाल बताकर महिला को लाल कपड़ा थमा दिया था। पुलिस ने महिला की शिकायत नहीं सुनी तो उसने कोर्ट में गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से दादरी निवासी मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने नया मकान बनाया था। कुछ माह पहले घर में रखने के लिए एक्वेरियम लेने जगत फार्म स्थित एक दुकान पर गई थीं। मंजू के अनुसार कुछ पारिवारिक कारणों से उनकी, पति के साथ अनबन चल रही है। इससे वह परेशान रहती हैं। यह बात पता चलने पर एक्वेरियम विक्रेता ने मंजू से कहा कि वह एक बाबा को जानता है, जो उन्हें गृह क्लेश से छुटकारा दिला देगा। इसकी एवज में आरोपी ने महिला से रुपयों की मांग की। शुरुआत में महिला ने आरोपी को 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद फोन कर आरोपी ने 50 हजार रुपये और मांग लिए। विक्रेता ने मंजू को बताया कि उसने बाबा से बात की है। बाबा ने बताया है कि घर में शेर की खाल रखने समस्या का समाधान हो जाएगा। मंजू के अनुसार उनकी भी बाबा से फोन पर बात कराई गई। शेर की खाल के लिए उनसे 5 लाख रुपये की मांग की गई। उन्होंने अपने आभूषण आदि बेचकर ढाई लाख रुपये और दे दिए। तब आरोपी ने लाल कपड़े में कुछ रखकर उसे शेर की खाल बताकर दे दिया। महिला ने उसे अपने घर में रखा लेकिन कई दिनों बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर महिला ने आरोपी विक्रेता से रुपये वापस मांगें तो उसने धमकी देकर भगा दिया गया। बीटा-2 थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed