{"_id":"67a23b4abf141369600dddf9","slug":"290-crore-embezzled-by-taking-loan-from-bank-six-cases-registered-grnoida-news-c-23-1-vns1013-52827-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंक से लोन लेकर हड़पे 2.90 करोड़, छह केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंक से लोन लेकर हड़पे 2.90 करोड़, छह केस दर्ज
विज्ञापन
बैंक से लोन लेकर हड़पे 2.90 करोड़, छह केस दर्ज
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
-वर्ष 2018 में आरोपियों ने कंपनियों के नाम पर लिया था पंजाब नेशनल बैंक से लोन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह अलग-अलग मामलों में पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेकर 2.90 करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज किया हैं। आरोप है कि आरोपियों ने कंपनियों के नाम पर लोन लिया था। कंपनियों में उत्पादन दिखाया गया, लेकिन लोन वापस नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर बैंक ने मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की हैं।
पुलिस ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक से वर्ष 2018 में लोन लिया गया था। अब बैंक के अधिकृत अधिकारियों की शिकायत पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जिस पर दिल्ली निवासी मोहम्मद इकरार, नजहत कमाल व एक अज्ञात पर 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह एफआई रॉ फूड्स कंपनी, चौधरी रिजवान खान, नजहत कमाल व एक अज्ञात पर 80 लाख, नजमा व नजहत कमाल और एक अज्ञात ने 50 लाख, सरताज खान, मोहम्मद इस्लाम, आईएस कंस्ट्रक्शन कंपनी, नजहत कमाल व एक अज्ञात पर 50 लाख, मोहम्मद इस्लाम, नजहत कमाल व एक अज्ञात पर 50 लाख और सोफिया खान, नजहत कमाल व एक अज्ञात पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह धनराशि बैंक से लोन के रूप में ली गई थी, लेकिन वापस जमा नहीं की। धोखाधड़ी के सभी छह केस में नजहत कमाल शामिल हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।