फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   287 lost kilos destroyed, 18,000 liters of milk seized

Noida News: 287 खोया किलो कराया नष्ट, 18 हजार लीटर दूध पकड़ा

Wed, 15 Oct 2025 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
287 lost kilos destroyed, 18,000 liters of milk seized
मथुरा से लाये जा रहे दूध के टैंकर पकड़े। स्रोत: विभाग
गाजियाबाद। गंदगी और धूल भरे स्थान पर खोया तैयार किया जा रहा था। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कलछीना में खोया तैयार करने वाले कारोबारी के यहां से 162 किलो खोया जब्त कर उसको नष्ट कराया गया। कलछीना में ही दूसरे कारोबारी के यहां से 125 किलो खोया नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि खोया के दो नमूने जांच के लिए लिए गए इसके अलावा खोड़ा में भी टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाली रिफाइंड सोयाबीन ऑयल की 79 टिन जिसमें कुल 1183 लीटर तेल था उसको सीज कर दिया गया। रिफाइंड ऑयल जिसकी अनुमानित कीमत 161278 थी उसके दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजा और जांच रिपोर्ट आने तक उसको सीज कर दिया गया है। इसके अलावा कलछीना में ही 125 किलोग्राम खोया जब्त कर उसको नष्ट कराया गया। दोनों स्थानों के खोये की अनुमानित कीमत 86100 है। खोया के अलावा नहाली भोजपुर से पनीर के दो नमूने लिए गए और पनीर के 120 किलोग्राम स्टॉक को नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान में अभी तक 109 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके अलावा लोनी में ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने कार्रवाई करते हुए 1800 हजार लीटर के दूध का कैंटर पकड़ा। मीरा सिंह ने बताया कि लोनी की पुलिस भी कार्रवाई में मौजूद रही। पकड़े गए टैंकर वालों ने बताया कि यह दूध मथुरा से रसगुल्ला बनाने के लिए छेना तैयार करने के लिए लाया जाता है। इसके दो सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed