फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   260 solar pumps will be installed to improve the irrigation system.

Noida News: सिंचाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए 260 सोलर पंप लगेंगे

Mon, 20 May 2024 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
260 solar pumps will be installed to improve the irrigation system.
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन होंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। सिंचाई की लागत को कम करने के लिए जनपद में 260 सोलर पंप लगाए जाने है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन आवेदन किए जाने है। लक्ष्य पूरे होने तक आवेदन लिए जाएंगे। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर कार्बन की तीव्रता कम करने, सोलर पंप की स्थापना से सिंचाई लागत को कम करने एवं विद्युत रहित क्षेत्र में उपलब्ध डीजल पंप अथवा सिंचाई के अन्य साधनों के स्थान पर सोलर पंप से सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए सोलर पंप पर अनुदान की व्यवस्था की है, जिससे कृषकों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सोलर पंप वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में कृषकों के लिए उपयोगी है। जनपद में 2 एचपी और 3 एचपी के 55 सोलर पंप, 5 एचपी के 80 सोलर पंप, 7.5 एचपी के 90 सोलर पंप, 10 एचपी के 35 सोलर पंप समेत 260 सोलर पंप लगाए जाने है। जनपद में दोहित और अति दोहित क्षेत्र को छोड़कर ही योजना का लाभ किसानों को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विभागीय पोर्टल पर लक्ष्य पूरा होने तक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। सोलर पंप के लिए बुकिंग जनपद वार एवं क्षमता वार आवंटित लक्ष्य की सीमा तक होगी। टोकन कंफर्म होने पर किसान अंश जमा करने के लिए जारी किए जाएंगे। टोकन पर किसान का पंजीकरण संख्या, कृषक का नाम, पिता का नाम, चयनित पंप की क्षमता तथा टोकन के रूप में जमा की जाने वाली कृषक अंश की धनराशि अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed