फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   250 bullets of a player who came to participate in shooting competition were stolen

शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई खिलाड़ी की 250 गोलियां चोरी

Thu, 04 Mar 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
250 bullets of a player who came to participate in shooting competition were stolen
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में जारी 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर से आए खिलाड़ी का गोलियाें से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 0.22 बोर की 250 गोलियां और अन्य कीमती सामान थे। वारदात की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई। सोमवार को हुई वारदात के बाद सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोरखपुर निवासी अनीता सिंह, बेटे युवराज और बेटी युक्ति सिंह के साथ नोएडा आई हुई हैं। तीनों ही राज्य स्तर के खिलाड़ी हैं। सोमवार को अनीता की बेटी युक्ति सिंह प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं।
विज्ञापन

अनीता सिंह एवं उनका बेटा युवराज दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे। मैच के अंतराल में युवराज अपनी बहन युक्ति सिंह से मिलने चले गए। उन्होंने अपनी सीट पर बैग को छोड़ दिया। युवराज जब लौटे तो बैग गायब था। बैग में 250 गोलियां, मोबाइल, घड़ी और करीब 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वारदात की सूचना आयोजकों को दी गई। खोजबीन के बाद भी वहां बैग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में युवराज की सीट के पास बैठा व्यक्ति बैग लेकर जाता दिख रहा है। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed