फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 farmers from Ghanghola to receive residential plots equivalent to six percent of their acquired land.

Noida News: घंघोला के 24 किसानों को मिलेगा छह फीसदी आबादी भूखंड

Sun, 20 Sep 2026 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
24 farmers from Ghanghola to receive residential plots equivalent to six percent of their acquired land.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम घंघोला के 24 किसानों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने इन किसानों को छह फीसदी विकसित आबादी भूखंड के लिए पात्र घोषित किया है। इस संबंध में प्राधिकरण के भूलेख विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। सूचना में 15 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, ग्राम घंघोला ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। विस्थापित किसानों द्वारा प्राधिकरण में जमा किए गए अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर पात्रता निर्धारित हुई है। जारी सूची में किसानों के खाता संख्या और गाटा संख्या का ब्योरा है। इसमें कुल क्षेत्रफल का विवरण भी दिया गया है। साथ ही, उसके सापेक्ष मिलने वाले छह फीसदी विकसित भूखंड का क्षेत्रफल भी शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed