फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2,300 invoice for sneaking into ladies coach in metro

Noida News: मेट्रो में महिला कोच में घुसने पर 2,300 चालान

Sat, 19 Jul 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
2,300 invoice for sneaking into ladies coach in metro
पुरुष यात्रियों के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुई कार्रवाई
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,320 चालान काटे गए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली मेट्रो रेलवे संचालन एवं अनुरक्षण अधिनियम के तहत की गई। इस दौरान प्रत्येक आरोपी से 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।





दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, इस साल मई में सबसे ज्यादा 443, अप्रैल में 419 व सितंबर में 397 चालान काटे गए।हालांकि, दिसंबर 2024 में सिर्फ एक मामला सामने आया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में सीआईएसएफ या फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारी चेतावनी देकर छोड़ देते हैं लेकिन रिकॉर्ड रखा जाता है। महिला यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव देने के लिए मेट्रो प्रशासन ने कई जागरूकता अभियान भी शुरू किए हैं। इनमें ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर नियमित उद्घोषणाएं, सोशल मीडिया पर डिजिटल अभियान और कोच पर स्पष्ट संकेतक शामिल हैं। महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित होता है। दिल्ली मेट्रो 395 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर 257 स्टेशनों के साथ 10 रंग-कोडित लाइनों पर सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed