फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2255 buyers fill form incomplete project

संशोधित: अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कराने के लिए 2255 ने भरा फार्म

Tue, 16 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
2255 buyers fill form incomplete project
अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कराने के लिए 2255 ने भरा फार्म
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) को 2255 खरीदारों ने फार्म भरकर बताया है कि उनका प्रोजेक्ट अभी अधूरा है। खरीदारों ने निर्माण कार्य बंद होने का कारण भी बताया है। यूपी रेरा अब फार्म की समीक्षा करेगा। उसके बाद प्रोजेक्टों को पूरा कराने पर निर्णय लेगा। दिल्ली-एनसीआर में काफी प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य बंद है। यूपी रेरा ने खरीदारों से ऐसे प्रोजेक्टों की जानकारी मांगी थी। 29 जनवरी को वेबसाइट पर एक फार्म का लिंक भी जारी किया था। लिंक पर जाकर खरीदारों को प्रोजेक्ट और निर्माण कार्य रुकने का कारण बताने के साथ अन्य जानकारी 15 फरवरी तक देनी थी। अफसरों ने बताया कि देखा जाएगा कि किस प्रोजेक्ट के कितने फार्म मिले हैं। उसके बाद संबंधित प्रोजेक्ट का ऑडिट कराकर आकलन किया जाएगा। यूपी रेरा का लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक ज्यादा से ज्यादा रुके प्रोजेक्टों में निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। यूपी रेरा, बिल्डर और खरीदार मिलकर इसे पूरा करेंगे। वहीं, उन खरीदारों से भी जानकारी मांगी गई थी, जिनकी किसी ना किसी कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। वेबसाइट पर ऐसे 1604 खरीदारों ने जानकारी दी है। उनकी भी समीक्षा की जा रही है। ताकि, रजिस्ट्री कराने का रास्ता निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed