फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस का जनता परिवर्तन रथ यात्रा के जरिये एकता का संदेश देने की कोशिश

कांग्रेस का जनता परिवर्तन रथ यात्रा के जरिये एकता का संदेश देने की कोशिश

Tue, 26 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का जनता परिवर्तन रथ यात्रा के जरिये एकता का संदेश देने की कोशिश
परिवर्तन रैली में लगाई आरोपों और वादों की झड़ी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता दिखाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में निकाली जा रही परिवर्तन रथ यात्रा मंगलवार को नूंह पहुंची। यहां गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूरे जिले के हजारों कांग्रेसी इकट्ठा हुए। गुरुग्राम से शुरू हुई यह यात्रा नूंह के रास्ते तावडू से होती हुई पटौदी की ओर निकल गई। इस दौरान जिले के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर इसका स्वागत किया। इस यात्रा में अब तक एक-दूसरे पर तंज कसने वाले कांग्रेसी एकजुट नजर आए और सबने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाने के साथ ही नूंह के लोगों को विकास के नए सपने दिखाते हुए उन्हें पूरा करने का वायदा भी किया।
यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एकजुटता देख आत्मविश्वास से लबरेज हुड्डा ने भाजपा पर नूंह जिले की अनदेखी व सांप्रदायिक होने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नूंह का विकास कांग्रेस ने किया है और आगे भी करेगी। गांधी पार्क में हुड्डा ने कहा कि रोजगार, बेहतर भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था चाहिए तो कांग्रेस को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो न्यूनतम आय गारंटी कानून लागू कर 72 हजार रुपये सालाना गरीब लोगों को देंगे। पांच हजार करोड़ परिवार इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कि भाजपा पूंजीपतियों का कर्जा माफ करती है हम सत्ता में आएंगे तो गरीबों का कर्जा माफ होगा। किसान के लिए स्वामीनाथन लागू किया जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी नूंह की आवाम को विश्वविद्यालय, रेललाइन व औद्योगिक धंधे देने की बात की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने नोटबंदी का एक बड़ा घोटाला भाजपा का पकड़ा है, जिसके कारण गुलाब नबी आजाद नूंह नहीं आ सकें। पूर्वमंत्री आफताब अहमद ने नूंह में कांग्रेस को पूरी तरह से मजबूत बताते हुए कहा कि इस बार नूंह की आवाम पहले जैसी गलती नहीं करेगी। इनेलो पार्टी खत्म हो चुकी है और इनेलो स्थानीय विधायक को सरकार नकार चुकी है। इस बार नूंह जिला पूरी तरह से इनेलो के साथ है। इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी लोगों को रेललाइन व मेवात केनाल देने का वादा किया। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्वमंत्री आजाद मोहम्मद, राव दानसिंह, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, खजान सिंह, महताब अहमद, अमन अहमद, मामन खान, सुभान खां, हाजी अख्तर , एजाज खान, साहब खां, मोहम्मदी, आबिद हुसैन, इस्राइल खान, अयूब एडवोकेट, इब्राहिम इंजीनियर सहित सैकड़ों नेता व हजारों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटौदी चौक पर हुआ भव्य स्वागत
तावडू। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का तावडू पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पाटौदी चौक पर भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखा गया तथा कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया गया। रोहतक से पार्टी के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा के झूंठे वायदों की पोल खोली जायेगी। इस बार जनता झूंठे वायदों में नहीं आए। इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करे। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर विधानसभा के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने एकजुटता दिखाते हुए परिवर्तन यात्रा में पहुंचे दिग्गजों का स्वगात किया। हालांकि कांग्रेस र्हाइकमान द्वारा हरियाणा कांग्रेस में जैसी एकता का दावा किया गया वह परिवर्तन यात्रा में नजर नही आया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद सहित प्रदेश के कई ब?े नेता परिवर्तन यात्रा में नजर नही आये। जिसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की अनुपस्थिति का कारण कांग्रेसी नेताओं ने एक जरूरी प्रेस कांफ्रेंस में जाना बताया। जबकि कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी बस में सवार न होकर अपनी निजी गाडी से परिवर्तन यात्रा में शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर , सहित बडे नेताओं के साथ साथ स्थानीय कांग्रेसी नेता रोहतास बेदी, पूर्व विधायक शहीदा खान, सत्ते पहलवान, धर्मपाल राठी, सतबीर सिंह गुर्जर व नीरज सोनी आदि नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed