फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तेज रफ्तार अज्ञात ब्लेरो ने रावली गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार को कुचला।

तेज रफ्तार अज्ञात ब्लेरो ने रावली गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार को कुचला।

Wed, 12 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात ब्लेरो ने रावली गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार को कुचला।
अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-अलवर मार्ग पर रावली गांव के पास बोलेरो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सुनील पुत्र खेमचन्द निवासी पाटन उदयपुरी सोमवार शाम को फिरोजपुर झिरका से अपनी मोटरसाइकिल नं0 एच आर -28-एच-4825 पर सवार होकर अपने गांव पाटण उदयपुरी जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-अलवर मार्ग पर रावली गांव के पास पहुंचा तो अलवर की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया। रावली गांव के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फिरोजपुर झिरका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल माण्डीखेड़ा भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। मृतक के भाई किशोर की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed