फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली कर्मी झुलसे

बिजली कर्मी झुलसे

Thu, 23 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मी झुलसे
बिजली सबस्टेशन में मरम्मत के दौरान तीन संविदाकर्मी झुलसे
विज्ञापन

- ब्रेकर खराब होने के बाद 33 केवीए की लाइन की कर रहे थे मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित 33/11 केवीए के बिजली स्टेशन पर मरम्मत के दौरान तीन संविदा कर्मी झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक संविदा कर्मी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-62 में 33/11 केवीए के बिजली स्टेशन पर संविदा कर्मचारी मनोरंजन, हरेंद्र और नितिन बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रेकर खराब होने के बाद मरम्मत कर रहे थे। वहीं 33 केवीए की दूसरी लाइन भी है। मरम्मत के दौरान ब्रेकर चालू नहीं होने पर तीनों कर्मी उसे देखने के लिए दूसरी लाइन के पास पहुंचे। जहां पर अचानक लगी प्लेट टूटकर 33 केवीए की लाइन से टकरा गई और वहां ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से तीनों संविदाकर्मी झुलस गए। अन्य कर्मचारियाें ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकिहरेंद्र और मनोरंजन का इलाज जारी है। मनोरंजन का मुंह झुलस गया है और हरेंद्र का हाथ बुरी तरह झुलसा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों ने विभाग पर लगाए आरोप
संविदा कर्मियों का आरोप है कि जिले में पिछले 3 माह में 4 कर्मियों की हादसे में मौत हो चुकी है। जबकि कई कर्मचारी झुलस चुके हैं। मगर विभाग की ओर से संविदा कर्मियों के सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कर्मियों की मानें तो चंद रुपये की खातिर उन्हें हर रोज मौत से लड़ना पड़ता है। विभाग को कई-कई बार मांग करने के बावजूद जिले में संविदा कर्मियों के पास पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बिजली सबस्टेशन में 33 केवीए की लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। उसी दौरान दूसरी लाइन में फाल्ट हो गया। जिससेे संविदा कर्मचारी झुलस गए। एक कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। सुरक्षा उपकरणों के कारण ही उनकी जान बच पाई है नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। - एसके वर्मा, मुख्य अभियंता नोएडा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed