{"_id":"5b7d935c42c792465274aaaa","slug":"21534956380-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधी पार्क का काम नवंबर में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधी पार्क का काम नवंबर में होगा पूरा
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो------------
नवंबर तक पूरा होगा औषधि पार्क का काम
25 एकड़ भूमि पर करीब 24 करोड़ की लागत से बन रहा है पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर 91 स्थित औषधि पार्क का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। काफी काम पहले ही हो चुका है। वहीं, बाउंड्री वॉल का काम अगले 15 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि त्रिभुज आकार के करीब 25 एकड़ भूखंड पर 23.94 करोड़ की लागत से औषधि पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां हर्बल और औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही पाथवे, गजबो हट, टेढ़े मेढे रास्ते, ओपन एम्फी थियेटर, फूड कोर्ट, मेडिटेशन का स्थान, पार्किंग, नेचुरल झील, वाटर बॉडिज, लिली पॉंड आदि का काम पूरा हो चुका है। पार्क में जेनरेटर रूम और दीवार बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा शौचालय भी बनाया जाएगा।
ये औषधि पौधे होंगे
औषधि पार्क में मानव शरीर के अंगों से संबंधित बीमारियों के लिए अलग अलग पौधों का रोपण किया गया है। इनमें इमली, बहेड़ा, हरड, रीठा, करी पत्ता, चंदन, अर्जुन, आंवला, बेल, आम, अमरूद, टेशु, नीम, कचनार, पपीता, अमलताश, चंपा, कदंब, हरसिंगार, कनक चंपा, शरीफा, पीतराज, लटकन, जंगली अमरूद, कॉटन ट्री, दालचीनी, गुग्गल, चीकू, मोलश्री, कीनू, अनार, पुट्रन्जीवा, चंदन, सीता अशोक, गाछमूंगा, पिलखन, अशोक, कुसुम, स्पेथोडिया, जूनीपरस, टिबेबिया, वृंदावन चंपा, तोतापरी, कल्पवृक्ष, भारंगी, चिरचिटा, अकरकरा, वज्रदंती, नारंगी, मुलैठी, गुड़हल, कनेर, मारजोरम, केवड़ा, वाइल्ड ऑलिव, पीत पापड़ा, अरंडी, रोजमैरी, नागरमौथा, हेमेलिया, चांदनी, पीपर, कमल, रात की रानी, चमेली, लैंटाना, कैलेंड्रा, पनसटिया, यूफोरबिया, बोगनविलिया, ऐकेलीफा, सतावरी, अपराजिता, गुलबेल, हिना, कामनी, सफेद बच, धृतकुमारी, ब्रह्मी, काली हल्दी, लेमन ग्रास, वाइल्ड अजवाइन, रिबन ग्रास आदि पौधों का रोपण किया गया है।