फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेना का गांवों में फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेना का गांवों में फ्लैग मार्च

Wed, 27 Mar 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेना का गांवों में फ्लैग मार्च
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सेना का गांवों में फ्लैग मार्च
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बुधवार को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व झिरका डीएसपी सुनील कादियान ने किया।
सुनील कादियान ने बताया कि 12 मई को यहां वोट डाले जाएंगे। क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सीमा सुरक्षा बल के 22 जवानों ने अतिसंवेदनशील और संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च किया तथा मतदान केंद्रों और रास्तों की जांच की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फिरोजपुर झिरका के साकरस, बीवा, महू, मुंडाका, दोहा गांवों के मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और गुर्जरनग्ला, बेहरीपुर, अहमदबॉस, रनियाला, भखडोजी, अगोन, बघोला गांवों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन सभी गांवों में सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने मतदान केंद्रों तक पहुंचने के रास्तों और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएसपी ने ग्रामीणों से बातचीत कर शरारती तत्वों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि हर मतदाता लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से अपना मतदान करे। यदि किसी भी व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए किसी मतदाता पर वोट डालने का दबाव बनाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च में फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक हरि सिंह, चौकी प्रभारी जगदीश कुमार तथा निरीक्षक राजेंद्र सिंह के अलावा सेना के जवान व स्थानीय पुलिस के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed