{"_id":"5b4f66704f1c1b3a748b5817","slug":"201531930224-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिहला ने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिहला ने दी आत्मदाह की धमकी
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-------
‘रुपये दिलवाओ नहीं तो आत्मदाह कर लूंगी’
महिला की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, बैंक ने दिया रुपये देने का आश्वासन
दो साल पहले फर्जी चेक के जरिये खाते से 38 लाख रुपये निकल गए थे
पीड़िता ने बैंक अधिकारी-कर्मियों पर रुपये निकालने का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित एक बैंक से दो साल पहले फर्जी चेक के जरिये एक महिला के खाते से 38 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों पर ही रुपये निकालने का आरोप लगाया था। तब से पीड़िता को न्याय नहीं मिला। बुधवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को कहा कि या तो रुपये दिलवाओ, नहीं तो बैंक के सामने आत्मदाह कर लूंगी। महिला ने बैंक पहुंचकर भी आत्मदाह की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला की बैंक अधिकारियों से बात कराई। बैंक ने 14 लाख रुपये दो से तीन दिन में देने का वादा किया। बाकी पैसों के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी है। उसके बाद ही महिला शांत हुई।
दो साल पहले सेक्टर-22 निवासी संजू पत्नी अनुज के खाते से सेक्टर-27 स्थित पीएनबी से 38 लाख रुपये दो बार में फर्जी चेक पर हस्ताक्षर करके निकाल लिए गए थे। पीड़िता ने बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपी बनाया था। दो साल तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो बुधवार सुबह पीड़िता सेक्टर-20 कोतवाली पहुंची।
पीड़िता ने पुलिस को चेतावनी दी कि या तो उसे रुपये दिलवाओ, नहीं तो बैंक के सामने आत्मदाह कर लूंगी। यह कहकर पीड़िता चली गई और बैंक में पहुंची। वहां पर भी पीड़िता ने हंगामा किया, तो पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक अफसरों से बात कराई, तो उन्होंने पहली बार में 14 लाख रुपये देने की बात कही है और बाकी पैसों के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
महिला के 2 साल पहले बैंक से रुपये निकलने के कारण न्याय नहीं मिला था। महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। पुलिस ने बैंक अफसरों के साथ बात की है। महिला के रुपये देने के लिए बैंक तैयार हो गया है।
-मनीष सक्सेना, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-20