{"_id":"69051aa28f3941aae70aac58","slug":"201-kg-katega-cake-sankirtan-ki-machegi-dhoom-na-news-c-56-1-sali1016-139618-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 201 किलो का कटेगा केक, संकीर्तन की मचेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 201 किलो का कटेगा केक, संकीर्तन की मचेगी धूम
Sat, 01 Nov 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धनधाम खाटू श्याम मंदिर पर श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव आज शनिवार को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार की शाम को आयोजन समिति ने तैयारी पूर्ण कर लीं। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ को मद्देनजर रखते हुए मंदिर पर आवश्यक इंतजाम भी किए गए हैं।
आयोजन संयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में विशेष आकर्षण 201 किलो का विशाल केक होगा, जिसे भक्तगण मिलकर काटेंगे। इसके अलावा 101, 51 किलो के भी कई केट काटकर बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, संकीर्तन मंडली द्वारा संगीतमय संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर और मंदिर के बाहर कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और झंडियों से सजाया गया है। भीड़ को देखते हुए प्रसाद, जल और बैठने की व्यवस्था की गई है। शाम को भव्य आरती के साथ फूलों और इत्र की वर्षा भी होगी। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि बाबा को छप्पनभोग लगाए जाएंगे। सभी श्याम भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। श्रद्धालुओं में जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।