{"_id":"686e6c4a3ccea379a50b07cd","slug":"200-cricketers-won-the-hearts-of-the-jury-in-the-trial-and-made-a-place-in-the-auction-noida-news-c-1-gnd1002-3148336-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रायल में 200 क्रिकेटरों ने जीता जूरी का दिल, नीलामी में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रायल में 200 क्रिकेटरों ने जीता जूरी का दिल, नीलामी में बनाई जगह
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी-10 के लिए नोएडा स्टेडियम में 350 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, 600 ने कराया था पंजीकरण
रणजीत मिश्रा
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में बुधवार को चैंपियंस लीग टी-10 (बॉक्स क्रिकेट) के लिए ट्रायल हुआ। लीग कमिश्नर चेतन शर्मा के मार्गदर्शन में युवाओं ने क्रिकेट में अपना कौशल दिखाया। इसके लिए 600 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 350 क्रिकेटरों को ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इनमें से 200 ने अपने प्रदर्शन से जूरी का दिल जीता और नीलामी में जगह बनाई।
जल्द ही ऑक्शन के लिए तारीख और शहर एलान होगा। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्र-रक्षण में अपनी प्रतिभा दिखाई। अब नीलामी में खिलाड़ियों का चयन आठ टीमों के लिए किया जाएगा। यह लीग 22 से 24 अगस्त तक होने वाली है।
इंडोर स्टेडियम के वैन्यू मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि चयनकर्ता युवा प्रतिभाओं का उत्साह और कौशल देखकर बेहद खुश नजर आए। हमारा उद्देश्य स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकें।
विज्ञापन
-- -- --
बॉक्स :
ये टीमें उतरेंगी मैदान में
अलाइट इगल, माइटी मेवरिक्स, सुपर सोनिक, डायनामिक डायनामोस, ब्रेव ब्लेजर्स, विक्ट्री वेनगार्ड्स, स्टीलर्स स्ट्राइकर्स, सुप्रीम स्टालायंस