फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 more case registered in bike boat

बाइक बोट मामले में दो और केस दर्ज

Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
2 more case registered in bike boat
ग्रेटर नोएडा/दादरी। नोएडा के सदरपुर की रहने वाली दो महिलाओं की शिकायत पर बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्यारोपी संजय भाटी समेत 8 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दादरी कोतवाली में दो और केस दर्ज किए गए हैं। पीड़िताओं ने 8.18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िताओं ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। अब गौतमबुद्ध नगर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किए गए हैं। एक आईटीबीपी जवान को भी नामजद कराया गया है। दादरी कोतवाली में इस मामले में दर्ज मुकदमों की संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-45 सदरपुर निवासी गीता शर्मा के अनुसार उनके परिचित आईटीबीपी के जवान दीपकुमार ने उन्हें मुनाफे का झांसा दिया था। दीपकुमार के कहने पर गीता ने अपने, अपनी बेटी और बेटे के नाम से गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट कंपनी) में रकम लगाई थी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें तय किश्तों का भुगतान नहीं किया। सितंबर 2019 में उन्हें भुगतान के लिए अग्रिम तिथि के दो चेक दिए गए लेकिन वह बाउंस हो गए। गीता के अनुसार आरोपियों ने 305871 रुपये हड़प लिए। वहीं सदरपुर गांव की ही राजवती के अनुसार आईटीबीपी जवान दीपकुमार की बातों में आकर उन्होंने भी बाइक बोट कंपनी में निवेश किया था। उन्हें निवेश की गई रकम वापस करने के नाम पर 512600 रुपये का चेक एक दिसंबर 2019 को दिया गया था। यह चेक बाउंस हो गया। पुलिस के अनुसार संजय भाटी, उसकी पत्नी दीप्ति बहल, भाई सचिन भाटी, राजेश भारद्वाज, करन पाल, सुनील प्रजापति, अंजू सिंह, दीपकुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed