फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 Bullet rider dies after falling 30 feet below Yamuna Expressway

बुलेट सवार दो लोगों की 30 फुट ऊंचाई से गिरकर मौत

Wed, 11 Sep 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
2 Bullet rider dies after falling 30 feet below Yamuna Expressway
यमुुना एक्सप्रेसवे से 30 फुट नीचे गिरकर बुलेट सवार दो की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की रोटरी पर रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। नए पेन की मार्केटिंग के लिए बुलेट बाइक पर मंगलवार सुबह आगरा से नोएडा आ रहे फ्लेयर कंपनी के एरिया सीनियर मैनेजर (एएसएम) पल्लव गौड़ (46) और एरिया एग्जीक्यूटिव (एई) गौरव चौहान (35) की 30 फुट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। रोटरी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर एक्सप्रेसवे पर गिर गई और दोनों नीचे आ गिरे। सिर्फ पल्लव गौड़ ने ही हेलमेट लगाया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से साईं सदन, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 सिकंदरा आगरा निवासी पल्लव गौड़ और रामनगर कॉलोनी आईटीआई रोड अलीगढ़ के गौरव चौहान पेन बनाने वाली फ्लेयर कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार तड़के दोनों कंपनी के नए पेन की नोएडा में मार्केटिंग के लिए बुलेट पर सवार होकर आगरा से नोएडा आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार बाइक जीरो प्वाइंट पर साइड में लगी रेलिंग से टकरा गई। पल्लव और गौरव बाइक से उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई बाइक
जिस बाइक से हादसा हुआ वह मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। बाइक को पुलिसकर्मियों ने नॉलेज पार्क थाने मेें लाकर खड़ा करा दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक रेलिंग से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे पर ही गिरी थी और दोनों युवक झटका लगने से उछलकर रेलिंग के ऊपर से नीचे जा गिरे। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के साढ़े चार साल बाद हुई बेटी
हादसे की खबर सुनकर गौरव के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। गौरव की पत्नी के भाई ने बताया कि बहन का विवाह पांच साल पहले हुआ था। छह माह पहले ही बेटी हुई थी। उन्होंने इस हादसे की जानकारी काफी देर तक बहन को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed