{"_id":"5c153eb0bdec2253a2409475","slug":"191544896176-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार में चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बुजुर्ग मजदूर को कुचल दिया, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, कुंभाराम की ढाणी निवासी शेरसिंह (50) खेतों में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम को वह भोड़ाकलां निवासी विनय पाल के साथ उसके ट्रैक्टर पर बैठकर काम के लिए जा रहा था। कुंभाराम की ढाणी से नरेड़ा गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर की अधिक गति की वजह से शेरसिंह उछलकर ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर एएसआई हवासिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।