{"_id":"5bf071d7bdec221037235b0c","slug":"191542484439-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मुलाकात
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर में उद्यमियों से बैठक कर सकते हैं योगी
नोएडा। ग्रेनो इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य घिडिल्याल ने लखनऊ जाकर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आदित्य ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में सीएम से मुलाकात के बाद बताया कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही, आग्रह किया कि यदि नोएडा या ग्रेटर नोएडा आकर यहां के उद्यमियों से सीधी मुलाकात हो तो काफी ऐसी बातें सामने आ जाएंगी जो अभी तक शासन के पास नहीं पहुंच पाई हैं, क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान यहां के उद्योग ही हैं। इस पर सीएम ने आश्वासन दिया कि दिसंबर में कोशिश की जाएगी कि यहां पर आकर उद्यमियों के सीधे बात करूं। सीएम ने चीफ सेक्रेटरी को नोएडा या ग्रेटर नोएडा में आने की व्यवस्था करने को कहा है। ब्यूरो