{"_id":"5bdf83fbbdec2269b7316f46","slug":"191541374971-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Test-4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Test-4
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण एलिवेटेड यूटर्न का निर्माणकार्य बाधित
गुरुग्राम। बढ़ते प्रदूषण के चलते गुरूग्राम- दिल्ली एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड यूटर्न का तोहफा दिपावली के बाद मिलने वाला है। हाइटेंशन तार हटाए जाने के कारण निर्माण कार्य प्रदूषण के चलते 10 नवंबर तक रोक दिया गया है। एनएचआई अधिकारियों के मुताबिक शेष कार्य पूरा होने के बाद यूटर्न को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा। दिल्ली एक्सप्रेसवे पर इफ्को चौक पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए एनएचआई ने गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए इफ्को चौक पर एलिवेटेड यूटर्न का निर्माण कराया था। करीब एक साल तक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से इसकी स्वीकृति नहीं मिली। हाल ही में बिजली निगम की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद हाइटेंशन लाइन को हटाने के बाद बिजली पोल हटाए जाने के साथ अधूरा निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था। जिसमें एनएचएआई ने दिवाली तक लोगों के लिए यूटर्न को शुरू करने कहा था। दिल्ली एनसीआर में वायुु प्रदूषण के चलते बिगड़े हालात के बाद 10 नवंबर तक जिले में निर्माण कार्यो पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके चलते एनएचआई को यह काम भी रोकना पड़ा । एनएचआई प्रोजेक्ट निदेशक एके शर्मा के मुताबिक काम शुरू होने के बाद तेजी से कराया जाएगा। जिसके बाद शहरवासियों के लिए यूटर्न शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो