फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर-67 पानी टंकी चौराहे पर बनेगा गोलचक्कर

सेक्टर-67 पानी टंकी चौराहे पर बनेगा गोलचक्कर

Mon, 10 Sep 2018 10:41 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-67 पानी टंकी चौराहे पर बनेगा गोलचक्कर
सेक्टर-67 में पानी टंकी चौराहे पर बनेगा गोलचक्कर
विज्ञापन

यातायात के दबाव को खत्म करने के लिए की जा रही है व्यवस्था

सेक्टर-61 चौराहे और सेक्टर-63 से आने वाले यातायात को कम करने में मदद मिलेगी

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-67 स्थित पानी टंकी चौराहे पर गोलचक्कर बनेगा। यहां चौराहे पर यातायात के दबाव को खत्म करने के लिए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। एक सप्ताह में इस पर काम शुरू करने की योजना है। इससे सेक्टर-61 चौराहे और सेक्टर-63 से आने वाले यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
यातायात व्यवस्था बहाली के लिए नोएडा प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी और एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने सोमवार को कई स्थानों का दौरा किया। दरअसल, सेक्टर-61 चौराहे पर अंडरपास बनाने के बाद यहां यातायात का दबाव कम हुआ है, लेकिन यह दबाव सेक्टर-67 चौराहे पर चला गया है। इस दबाव को कम करने के लिए यहां गोलचक्कर बनाने की योजना है।
विज्ञापन


यू-टर्न से काम चलाने की योजना
नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के कई चौराहों को बंद कर यू-टर्न के अधिक इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जाएगा। इसका मकसद चौराहों पर जाम से मुक्ति दिलाकर यू-टर्न से यातायात व्यवस्था बहाली कराना है। योजना के मुताबिक ,सेक्टर-71 चौराहे से सलारपुर की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले सेक्टर-50/51 के पहले चौराहे पर जर्सी बैरियर लगाकर इसे बंद कर दिया जाएगा। वाहन चालकों को यहां से आगे जाकर यू-टर्न का सहारा लेते हुए गंतव्य की ओर जाना होगा। यही नहीं दो रास्ते सीधे निकलेंगे। वहीं जहां चौराहा बंद किया गया है, वहां के वाहन चालक बाएं मुड़कर यू-टर्न का सहारा लेते हुए आगे निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-78 का चौराहा भी होगा बंद
प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मानें तो सलारपुर की ओर से सेक्टर-50/51 चौराहे से आगे बढ़ने पर कुछ दूरी पर सेक्टर-78 के पास चौराहा है। इसे भी बंद करने की योजना है। यहां भी यू-टर्न के माध्यम से बायीं ओर मुड़कर वाहन चालक आगे की ओर जाएंगे।



सेक्टर-71 चौराहा तुरंत बंद करने की योजना नहीं
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सेक्टर-71 चौराहे पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए योजना तैयार की जा रही है, लेकिन एकाएक इसे बंद नहीं किया जा सकता। वजह यह है कि यहां से बड़े और भारी वाहन भी निकलते हैं। अगर इस चौराहे को बंद कर दिया गया, तो ऐसे भारी वाहन यू-टर्न से नहीं निकल पाएंगे और उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed