फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्रशासन

प्रशासन

Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन
त्यौहारों पर सतर्क हुआ प्रशासन, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। त्यौहारों का मौसम आ चुका है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस हफ्ते दो बड़े पर्व 22 अगस्त को बकरीद और 26 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा बकरीद ( ईद उल अजहा ) एवं रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान सड़कों पर भीड़, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता व्यवस्था को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बकरीद की नमाज के बाद भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, रक्षाबंधन पर भी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा। त्यौहारों के समय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी नोएडा के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने शहर के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने बताया कि ईद उल अजहा एवं रक्षाबंधन का समय नजदीक है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। शहरवासियों को त्यौहार के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर की सुरक्षा, स्वच्छता हर ओर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुरू हुई बाजार में चहल-पहल
ईद उल अजहा के मद्देनजर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोगों ने कपड़े, जेवरात, सिवइयां इत्यादि की खरीदारी शुरू कर दी है। साथ ही बाजारों में किस्म-किस्म के बकरों की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में नामचीन हस्तियों के नाम पर जैसे सलमान, शाहरुख आदि बकरों की बिक्री हो रही है। साथ ही कई बाहरी शहरों से भी बकरों की अलग-अलग प्रजातियां शहर में बिकने के लिए आई हैं।
-------------

बकरीद : पशुओं की कुर्बानी पर पुलिस-प्रशासन सतर्क
- खुले में कुर्बानी पर प्रतिबंध, अवशेष के लिए डस्टबिन रखने का निर्देश
- डीएम ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बकरीद को लेकर जनपद में 100 से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। पुरानी परंपरा के मुताबिक ही कुर्बानी दी जाएगी। किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होगी। इसको लेकर संबंधित अधिकारी सतर्क रहेंगे। इस मसले पर सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में ईद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक स्थलों/मस्जिदों पर नमाज के समय लावारिस मवेशियों को न जाने दिया जाए। कुर्बानी पूर्व से ही तय स्थानों पर हो। यदि कोई सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी करता पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोई भी व्यक्ति कुर्बानी केे बाद अवशेष को किसी भी नदी, तालाब, नालों एवं खुली जगहों पर न फेंके। कुर्बानी के स्थलों पर कूड़ेदान की व्यवस्था करा दी जाए। बकरीद में बड़े पशुओं की कुर्बानी न दी जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारियों को 21 अगस्त को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर पूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर पूर्व से ही विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों, ईदगाहों, कुर्बानी स्थलों पर सफाई व्यवस्था एवं ईदगाहों के रास्तों की मरम्मत तथा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने कहा कि बकरीद पर अपराध/दुर्घटनाओं आदि जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल दी जाए। उसे बढ़ावा देने या छुुपाया न जाए, जिससे घटना को लेकर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

-------
ईद पर बिसाहड़ा और दादरी पर रहेगी नजर
ग्रेटर नोएडा। एक साल पहले बिसाहड़ा में ईद पर कुर्बानी के मीट को लेकर ही बवाल हुआ था। बवाल के चलते इकलाख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, उसके बेटे दानिश को बेरहमी से पीटा गया था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस सतर्क है। ईद पर बिसाहड़ा पर विशेष नजर रखी जाएगी। जारचा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी है। वहीं, दूसरी ओर दादरी नगर में भी ईद पर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे लेकर दादरी की नई आबादी में भी सतर्कता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed