फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर संवाद: न घास न झूले, पार्क के नाम पर ये कैसा मजाक

सेक्टर संवाद: न घास न झूले, पार्क के नाम पर ये कैसा मजाक

Sat, 11 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर संवाद: न घास न झूले, पार्क के नाम पर ये कैसा मजाक
अमर उजाला सेक्टर संवाद
विज्ञापन

---------------------
हेडिंग: न घास न झूले, पार्कों के नाम पर मजाक
सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार सोसायटी में है 16 पार्क
प्राधिकरण की उपेक्षा के कारण एक में भी हरियाली नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण शहर को हराभरा बनाने के दावे कर रहा है, लेकिन आवासीय सोसाइटियों के पार्क इन दावों की हवा निकाल रहे हैं। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार सोसायटी में 16 पार्क हैं, लेकिन जानकर हैरानी होगी कि किसी भी पार्क में हरियाली का नामोनिशान नहीं है। पार्क के नाम उजाड़ पड़े मैदानों से ही यहां के निवासियों को काम चलाना पड़ रहा है।
उद्योग विहार सोसायटी में 896 एलआईजी फ्लैट हैं, जिनमें 4 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इनमें से कुछ पार्क छोटे हैं तो कुछ बड़े। वर्ष 2003 में आवंटियों को फ्लैट तैयार कर जब सौंपे गए थे तो पार्क के लिए चारदीवारी की गई थी, लेकिन इन्हें विकसित करने की जरूरत आज तक नहीं समझी गई। नोएडा प्राधिकरण के नक्शे में भी पार्क अंकित होने के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस संबंध में आरडब्ल्यूए ने कई बार नोएडा प्राधिकरण को अवगत कराया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

टूटे झूले, हादसों का खतरा
पार्क के नाम पर जब जगह खाली छोड़ी गई थी, तब यहां जगह-जगह झूले लगाए गए थे] लेकिन सभी झूले टूट चुके हैं। इनसे हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार बच्चों को चोट लग चुकी है। प्राधिकरण से झूले बदलवाने की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पार्क के नाम पर सिर्फ बाउंड्री खड़ी कर दी गई हैं। बच्चे इन पार्कों को पसंद भी नहीं करते जिससे वह सड़कों पर ही खेलकूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों में चूहों का कब्जा
पार्कों की साफ-सफाई न होने से यहां के 16 पार्कों में से छह पर चूहों ने कब्जा कर लिया है। चूहों के बड़े-बड़े बिल जगह-जगह देखे जा सकते हैं। इससे लोग अपने बच्चों को यहां जाने नहीं देते। चूहे शाम होते ही बिल से निकलना शुरू कर देते हैं। रात में चूहे सड़कों पर भागदौड़ शुरू कर देते हैं और घरों में घुसकर सामान का नुकसान करते हैं।
----------
क्या कहते हैं अधिकारी
अमर उजाला ने उद्योग विहार के निवासियों की समस्याओं से नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया तो प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि वे स्वयं सोसायटी का दौरा करेंगे। पार्क के विकसित करने का काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। लोगों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

----------
क्या कहते हैं लोग
------------
सोसायटी में पार्क के नाम पर छोटे-छोटे प्लॉटों पर चारदीवारी कर छोड़ दी गई है। इन्हें विकसित करने की जरूरत प्राधिकरण ने नहीं समझी, जबकि कई बार इसकी मांग उठाई जा चुकी है। पार्क विकसित कर दिए जाएं तो सोसायटी की एक बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
- योगेश शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-82 उद्योग विहार
---------
पार्क जैसी सुविधाएं विकसित करने में खर्च अधिक आता है। आरडब्ल्यूए के लिए यह काम कराना मुश्किल है। पार्क विकसित करने का जिम्मा नोएडा प्राधिकरण के पास है। प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारी निभाएगा तो लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी।
- बलदेव सिंह नेगी
---------
सोसायटी के पार्कों में लोग नहींख् बल्कि चूहे टहलते देखे जा सकते हैं। कई बार चूहे घरों में घुसकर कीमती सामान का नुकसान कर देते हैं। रात में सोते हुए लोगों को काट लेते हैं। नोएडा प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- ज्ञानेंद्र यादव
---------
हरियाली न होने की वजह से सोसायटी के लोग पार्क की जगह सड़कों पर टहलना उचित समझते हैं। पार्कों की स्थिति सही नहीं है। कहीं कीचड़ तो कहीं चूहों का आतंक है। पार्क में फुटपाथ भी नहीं बनाए गए हैं, ताकि लोगों को चलने में आसानी हो।
- जॉर्ज थॉमस
--------
बच्चे बोले
यहां कोई भी झूला नहीं है। हमें खेलने के लिए सड़क पर जाना पड़ता है। मोटे-मोटे चूहे देखकर डर लगता है। चूहों के बिल बड़े हैं, उनमें पैर धंसने का डर लगता है। गंदगी से भी दिक्कत होती है।

- काश्वी यादव
----------
पार्क में जाने से पापा मना करते हैं। वहां बहुत सारे चूहे निकलते हैं। जो काट लेते हैं। इसलिए हम सड़कों पर ही खेल लेते हैं। शाम को खेलने के वक्त ही चूहे बिल से निकल पड़ते हैं।
- देवांश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed