{"_id":"5b55eedf4f1c1b27618b6684","slug":"191532358367-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के समय प्रयाप्त बिजली ना मिलने युवा और सरपंचो ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के समय प्रयाप्त बिजली ना मिलने युवा और सरपंचो ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Updated Mon, 23 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपलब्ध कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा
नूंह।
नूंह ब्लॉक के अडबर फीडर के 12 गांवों को रात में बिजली न मिलने से परेशान पंच सरपंच और युवाओं ने मिलकर नूंह जिला बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग लेकर सोमवार को ज्ञापन सौंपा।
जिला यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष शाहिद पतरिया ने बताया कि बिजली न मिलने से कई गांवों के लोग परेशान हैं। इलाका के प्रमुख लोगों ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। जिनमें सभी पुरानी लाइन के तारों को बदलने की मांग है। साथ ही अडबर फीडर की लाइन को रोड के साथ-साथ रखे जाने की मांग है। मौके पर हुसैनपुर सरपंच फतेली, सहगल फाउंडेशन से समाजसेवी अकबर, जाकिर सरपँच धांदुका, बेंशी सरपंच अरशद, बाबूपुर सरपंच, नोसेरा सरपंच, सुडाका सरपंच, पूर्व सरपंच आस मोहमद, इरफान, आवेश, अलताफ डीके, मुबारिक, आकिल के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।