{"_id":"5c153dbabdec22572e1eff85","slug":"181544895930-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में शिशुओं को मिलेगा अब बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में शिशुओं को मिलेगा अब बेहतर इलाज
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में शिशुओं को मिलेगा अब बेहतर इलाज
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) शनिवार को शुरू हो गई है। यहां शिशुओं को भर्ती करने की प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है। वार्ड में स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यहां सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। इस तरह अब शिशुओं को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
ठंड के समय नवजात शिशु अक्सर निमोनिया के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इन शिशुओं को अस्पताल में बेहतर इलाज मिले, इसके लिए 12 बेड का यह स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट बनाई गई है। यहां रेडियेंट वार्मर, फोटो थेरेपी यूनिट, वेंटिलेटर सहित कई प्रकार के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। इस स्पेशल यूनिट में बाल रोग चिकित्सक सहित स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन आदि अन्य स्टाफ हर समय मौजूद रहेगा। इन सभी कर्मचारियों को यूनिट में काम करने का प्रशिक्षण दिया गया है। यूनिट शुरू होने के बाद गंभीर स्थिति के शिशुओं को दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं किया जाएगा। अभी ऐसे शिशुओं को अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था।