{"_id":"5b92ac58867a557f24047c48","slug":"181536339032-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोना-----------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोना-----------
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोना
फोटो
साप्ताहिक बाजार से बढ़ रही गंदगी
नोएडा। शहर स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ सेक्टरों में साप्ताहिक बाजार लगने से गंदगी बढ़ती जा रही है। सेक्टर-104 हाजीपुर निवासी जसपाल कसाना ने बताया कि हर सोमवार मेन रोड पर साप्ताहिक बाजार लगता है। बाहरी लोग दुकानें लगाते हैं। लेकिन बाजार के बाद होने वाली गंदगी की सफाई का जिम्मा कोई नहीं उठाता। आसपास के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वह बदबू के बीच रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मच्छरों के पनपने से डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं। ब्यूरो
रोड मार्किंग पेंट और ब्रेकर बनाने की मांग
नोएडा। सेक्टर-47, 100 व 107 तिराहे के विकास व सेक्टर-100 व 47 के मध्य सड़क पर ब्रेकर व रोड मार्किंग पेंट नहीं की गई है। जिससे तिराहे व सेंचुरी आपर्टमेंट के सामने हर दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पवन यादव ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए तिराहे व सड़क परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की है। साथ ही महाप्रबंधक से जनहित में उक्त स्थानों पर रोड मार्किंग पेंट और ब्रेकर बनाने की मांग की है।
पानी की समस्या से लोग परेशान
नोएडा। पानी की समस्या नोएडा के लोगों के लिए हर दिन बढ़ती जा रही है। अब तक इसका कोई हल नहीं निकाला गया है। सेक्टर-45 अध्यक्ष टीसी गौड़ ने बताया कि पिछले एक माह से शहर के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अभी तक पता नहीं है कि कब तक यह समस्या रहेगी। प्राधिकरण पूरी तरह से लापरवाही कर रहा है। अगर पहले से ही योजना तैयार की जाए तो बार-बार ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ब्यूरो