फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इबादत और साफ सफाई का संदेश देता है बकरीद का त्यौहार: डीसी

इबादत और साफ सफाई का संदेश देता है बकरीद का त्यौहार: डीसी

Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
इबादत और साफ सफाई का संदेश देता है बकरीद का त्यौहार: डीसी
इबादत और साफ सफाई का संदेश देता है बकरीद का त्यौहार : डीसी
विज्ञापन

-नगीना में सभी ईदगाह और मस्जिदों में मनाई गई स्वच्छ सर्वेक्षण की ईद
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। डीसी पंकज कुमार तथा अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में जिला नूंह की सभी ईदगाह और मस्जिदों में स्वच्छ सर्वेक्षण की ईद मनाई गई। इस संदेश को लेकर जिला कार्यक्रम प्रबंधक गोविंद राम प्रजापति, सहायक जिला समन्वयक ईश्वर सिंह डागर , प्रेम कुमार, मोहम्मद आरिफ इमामों से मिले।

डीसी पंकज ने बताया कि सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा देश की सभी ग्राम पंचायतों में 1 से 31 अगस्त 2018 तक यह कार्यक्त्रस्म किया जा रहा है। बकरीद का त्यौहार इबादत और साफ-सफाई का संदेश देता है। संयोजक गोविंद राम ने इमामों के सहयोग से बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के ऐप एसएसजी 18 को प्ले स्टोर से एंड्राइड फोन में डाउनलोड करें। खुलने के बाद भाषा हिंदी या अंग्रेजी चुनें, राज्य का नाम हरियाणा व जिले का नाम मेवात चुनें। आगे बढ़ते जाएं और पूछे जा रहे सभी प्रश्नों के उत्तर देते समय सबसे ऊपर वाले तीन अंगूठा के निशानों पर क्लिक करें और आगे बढ़ते जाएं। जवाब देते हुए अंत में धन्यवाद प्राप्त कर अपना फीडबैक देकर यह कार्य पूर्ण करें। इस फीडबैक या वोट से अपने गांव, जिले को राष्ट्रीय स्तर की सूची में सबसे अधिक अंक दिलाकर सम्मानित कराएं और स्वयं गौरवान्वित महसूस करें। अपने गांव, जिला, राज्य, देशहित में सभी नागरिक, अधिकारी व कर्मचारी, महिला-पुरुष, बच्चे सभी को इस ऐप द्वारा फीडबैक या वोट दे सकते हैं। यह मैसेज आप सभी अधिक से अधिक लोगों को जरूर बताएं और उन सभी लोगों को कहे की यह जानकारी आगे भी लोगों को भेजें। हम सब देश के लिए बलिदान न सही हम देश को नहीं, पहले खुद को बदलें। यह संदेश हमारी आदतें और अपने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकती है। इस अवसर पर जिले की ईदगाह मस्जिदों में लाखों लोगों को संदेश दिया गया।
विज्ञापन


फोटोऱ् इमाम के साथ स्वच्छता का संदेश जिला प्रशासन के अधिकारीगण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed