{"_id":"5b4a1c9f4f1c1b38748b4b00","slug":"171531583647-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटी में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटी में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने का इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 15 Jul 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित बिल्डर आरजी रेजीडेंसी के निदेशक दीपक गुप्ता ने बताया कि आज फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है। मैच देखने के लिए सोसायटी में बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया गया है, ताकि सोसायटी के लोग सपरिवार मैच का आनंद उठा सकें।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोसायटी को बदनाम कर रहे हैं। फ्लैट खरीदारों को सोसायटी में सभी सुविधाएं दी गई हैं। समय-समय पर सोसायटी के लोगों के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं सुनीं जाती हैं, उनका निराकरण करने का भी प्रयास किया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए चुनाव में राजनीति होती है, उसका प्रभाव सोसायटी पर भी पड़ता है। सोसायटी में बाहर के लोग राजनीति करने आते हैं, जो वहां के निवासियों के लिए ठीक नहीं है। साफ-सफाई, सुरक्षा, लिफ्ट, पार्किंग, पानी, मेंटीनेंस समेत सभी सुविधाएं दुरुस्त रखीं जाती हैं। देखभाल करने के लिए सोसायटी ऑफिस में ही टीम 24 घंटे मौजूद रहती है। ब्यूरो