फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   170 complaints at Grievance Redressal Day; seven resolved.

Noida News: समाधान दिवस में 170 शिकायतें, सात निपटीं

Sat, 19 Sep 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
170 complaints at Grievance Redressal Day; seven resolved.
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाकी शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दादरी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 128 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां चार शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, जेवर तहसील में एसडीएम दुर्गेश सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article