{"_id":"5f076cde8ebc3e638d295304","slug":"162-charging-station-will-stablished-in-the-city-for-e-vehicals-noida-news-noi5223330116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-वाहनों के लिए शहर में लगेंगे 162 चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-वाहनों के लिए शहर में लगेंगे 162 चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन

नोएडा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 162 चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण और एनर्जी एफिशिएंसी लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ बृहस्पतिवार को एक करार हुआ।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक समझौता पत्र पर प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी और ईईएसएल के कार्यकारी निदेशक अमित कौशिक ने प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उपभोक्ताओं के मन में भरोसा जगाने के लिए इस काम का होना बेहद जरूरी है। इससे उपभोक्ताओं की सुविधा भी बढ़ेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग बढ़ने से वातावरण में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। वहीं, ईईएसएल की ओर से कहा गया कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। नोएडा प्राधिकरण के साथ शहर में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के प्रयास से जुड़कर खुशी है। ईईएसएल इसके लिए जरूरी काम जल्द शुरू करेगी साथ ही निवेश भी करेगी। ईईएसएल ने अब तक 20 चार्जिंग यूनिट लगाए हैं। इनमें से 13 स्थापित करने के बाद शुरू किए जा चुके हैं। वहीं, 7 जल्द ही शुरू होंगे। इन चार्जिंग यूनिट को सेक्टर-29, 63, 61, 33, 142 और सेक्टर-50 के मेन मार्केट में लगाया गया है।