फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज संभल कर निकलें, रोडवेज बसों का है पहिया जाम

आज संभल कर निकलें, रोडवेज बसों का है पहिया जाम

Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आज संभल कर निकलें, रोडवेज बसों का है पहिया जाम
आज संभल कर निकलें, रोडवेज बसों का है पहिया जाम
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोडवेज बसों में सफर करने वालों को आज (मंगलवार) परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर और सरकार के लगाए गए एस्मा कानून के विरोध में राज्य में आज व कल ( बुधवार) रोडवेज बसों का पहिया जाम करने का ऐलान किया है। वही कर्मचारियों की हड़ताल के ऐलान के बाद भी विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है।
रोडवेज कर्मचारियों की ओर से यह हड़ताल किलोमीटर स्कीम के तहत 700 प्राइवेट बसें ज्यादा दामों में हायर करने के विरोध में की जा रही है। इसके लिए अलावा बिना किसी पॉलिसी के आए दिन नए-नए परमिट जारी करने, जनहित व विभाग हित में सरकारी बसों का बेड़ा न बढ़ाने, वर्षों से खाली पड़े कर्मशाला कर्मियों व परिचालकों के पद न भरने व कर्मचारियों की मांगें लागू न करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल की है। रोडवेज डिपो के विभिन्न यूनियनों के नेता संदीप दलाल, जगदीप लाठर, सतेंद्र कादियान, विनोद शर्मा और समय सिंह जांगड़ा ने कहा, सरकार रोडवेज विभाग का निजी करण करने पर तुली हुई है, जो रोडवेज कर्मचारी किसी भी हालात में सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


शाम 4 बजे के बाद लंबे रूट की बसें नहीं निकली
रोडवेज यूनियन कर्मचारियों ने रात में चलने वाली करीब 35 बसों को सोमवार शाम 4 बजे डिपो से नहीं निकाला। इस कारण चंडीगढ़, आगरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। कर्मचारियों ने सोमवार शाम को ही डिपो के गेट पर पड़ाव डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 रोडवेज बसें नहीं होंगी सड़कों पर
इस समय गुरुग्राम रोडवेज डिपो के बेड़े में करीब 160 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। बुधवार को इन सभी बसों का पहिया जाम रहेगा। जिनमें से 18 बसें वोल्वो की, 75 बसें लंबे रूट की और करीब 55 बसें सिटी हैं।
------
विभाग की कोशिश हड़ताल नहीं करने को लेकर रहेगी। अगर बसों की हड़ताल होती है तो यात्रियों को निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed