{"_id":"5bad50ab867a550139684c0c","slug":"161538085035-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि
नोएडा। जिले में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल में इस मरीज की पुष्टि की गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है, ताकि उस क्षेत्र में टीम जाकर सर्वे कर सके। साथ ही वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छिड़काव करवाया जाएगा। पैथोलॉजिस्ट डॉ. एचएम लवानिया ने बताया कि 22 डेंगू के संदिग्ध सैंपलों की जांच एलाइजा किट से की गई थी। इसमें से 1 मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये शख्स सेक्टर- 48 का रहने वाला था। अब तक अस्पताल प्रशासन 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। ब्यूरो