फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली चोरी के मामले में नूंह नंबर वन

बिजली चोरी के मामले में नूंह नंबर वन

Tue, 11 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में नूंह नंबर वन

विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में नूंह डिविजन नंबर वन

पुन्हाना। देश के सबसे पिछड़े जिलों में जहां नूंह जिला का नाम नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे ऊपर आया है। वहीं भारत के उर्जा मंत्रालय ने नूंह डिविजन को देश मेें सबसे ज्यादा बिजली चोरी करने के मामले में एक नंबर पर रखा है। वहीं हरियाणा में फिलहाल बिजली चोरी की दर करीब 30 से 35 प्रतिशत है। वहीं यह दर जिले में केंद्रीय उर्जा मंत्रालय के अनुसार 71.73 प्रतिशत है। इन आंकड़ों की पुष्टि नूंह बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता राम निवास ने भी की है।
नूंह बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता राम निवास ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में नूंह डिविजन देश में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि वैसे तो नूंह जिला में 443 गांव है, जिनमें से तावडू खंड और नूंह खंड के कुछ गांव सोहना डिविजन में आते हैं। उनको छोड़कर जिले में बिजली वितरण निगम के अधीन 370 गांवों में कुल 1 लाख 38 हजार 999 घर है। डिविजन में घरों के अनुपात से करीब 74011 मीटर कम लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली निगम की सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव में मात्र 200 रुपये में मीटर देने का अभियान चलाया हुआ है। अब तक नूंह जिला में 28738 नए कनेक्शनों की फाइल प्राप्त हो चुकी हैं और करीब 21 हजार नए मीटर लगा दिए गए हैं। जब नए मीटरों के बिल आने शुरू हो जाएंगे तो बिजली चोरी की दर भी कम होगी। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि फिरोजपुर झिरका में 42.25 फीसदी, नगीना में 73.38 फीसदी और पुन्हाना डिविजन में 69.39 फीसदी चोरी हो रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को नए मीटर लगवाने के लिए गांव-गांव जाकर प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन अभी भी करीब 50 हजार नए मीटर मेवात में लगने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए गांव-गांव में जल्द छापेमारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं पूर्व मंत्री
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद का कहना है कि भाजपा सरकार का काम केवल मेवात को बदनाम करने का है। पार्टी जन मानस को सुविधाएं तो देती नहीं और ऐब निकालने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में मेवात में बिजली की क्षमता को बढ़ाने के लिए दस से अधिक नए बिजली घर बनाए गए थे और फिरोजपुर झिरका के गांव रंगाला में 220 केवीए का बिजली पावर स्थापित किया था। पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने बिजली के बारे में क्या काम किया है। मेवात के लोगों को बिजली चोर घोषित कर यहां के लोगों को प्रताड़ित करने का भाजपा ने नया ढोंग रचा है।


क्या कहते हैं किसान
किसान जाकिर हुसैन, अखतर हुसैन का कहना है कि सरकार न तो बिजली देती है और न ही उनको कनेक्शन देती है। जिले के हजारों किसानों ने बिजली ट्यूबवेल लगवाने के लिए कई सालों से विभाग में आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। ऐसे में किसान चोरी नहीं करेगा तो क्या करेगा। वहीं बिजली का बल्ब चलने से कोई चोरी नहीं होती बल्कि चोरी तो बड़ी-बड़ी मीलों और फैक्ट्रियों से होती है, जो हजारों यूनिट प्रति घंटा चोरी करते हैं। सरकार और बिजली निगम को चाहिए की पहले बड़े-बड़े संस्थानों से चोरी रोके। जिले के लोग तो बिजली लगवाने के लिए हर रोज विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed