{"_id":"5b7c54b442c792465a6a4c52","slug":"161534874804-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जा-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जा-----
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
नोएडा। मोरना निवासी भूप सिंह, बलराज आदि ने एसएसपी के समक्ष शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसी योगेंद्र, मेघराज, रतिराम, अमर सिंह आदि से विवाद चल रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उनका एक रिश्तेदार यूपी पुलिस में दारोगा है। योगेंद्र और अन्य लोग सोमवार को उनकी आबादी पर तोड़फोड़ करने लगे और विरोध करने पर मारपीट भी की। 100 नंबर पर सूचना दी तो सेक्टर-24 थाना पुलिस पीड़ित पक्ष को ही थाने ले आई। आरोपियों पर कार्रवाई न करके उन्हीं पर समझौता कराने के लिए दबाव डाल रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद है और एक दूसरा पक्ष जमीन को अपना बता रहा है। इसलिए तहसील से ही कार्रवाई होगी। ब्यूरो