{"_id":"5b7c1b7642c79246570416c9","slug":"161534860150-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीदारी
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर की खरीदारी
- रेडिमेड, जूते-चप्पल, कपडे़ की दुकानों पर खरीदारों की पूरे दिन लगी रहीं भीड़
- पकवान बनाने के लिए भी खरीदा गया सामान
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में जबरदस्त रौनक रही। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीददारी की। रेडिमेड, जूते-चप्पल, कपड़े, दर्जी, मेहंदी, गिफ्ट पैक आदि दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही और देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। पर्व को लेकर साज सज्जा के सामान के लिए युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो कि दुकानों पर पहुंचकर देर शाम तक खरीदारी करती रहीं। हालांकि बकरीद के लिए नए कपडे़ खरीदने की होड़ युवाओं से लेकर बच्चों तक में देखी गई। नगर के मोतीराम बाजार में रंग बिरंगी चूड़ियों और कपड़ों से सजी दुकानों पर खासी भीड़ रही। यहां दुकानों पर 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में चूड़ियों के सेट बिक रहे थे। महिलाओं ने सर्वाधिक साज सज्जा के सामान खरीदे। कपडे़ की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी चलती रही। इसके अलावा लोगों ने त्यौहार को लेकर पकवान बनाने के सामान की भी खूब खरीदारी की। त्यौहार के चलते पूरे दिन बाजार में रौनक रही। लोगों ने बकरों की खरीदारी भी की।
फोटो कैप्शन। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की लगीं भीड़।