फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ?? ?? ??????

?? ?? ??????

Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
?? ?? ??????
संशोधित---
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
रबूपुरा। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे। शिवालयों में भगवान शिव को दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग व गंगाजल आदि से जलाभिषेक किया गया। जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। भाईपुर ब्रह्म्मन स्थित शिव नानकेश्वर माहदेव मंदिर, जौनमाना चामुंडा मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिविधान पूर्वक आराधना कर व्रत रखा। इसके अलावा कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया व प्रसाद बांटा गया। ब्यूरो


जीआईएमस में किसानों की महापंचायत 24 को
रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक रविवार को रबूपुरा में नरसिंहपाल के आवास पर आयोजित की गई। किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह रावल ने कहा कि 600 करोड़ की लागत से ग्रेटर नोएडा में बने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों का सही उपचार नहीं किया जा रहा है। श्यौराज सिंह का आरोप है कि अस्पताल में न तो मरीजों का सही से उपचार किया जा रहा है और न ही गंभीर हालत में होने वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मरीजों के उपयुक्त उपचार की मांग को लेकर संगठन द्वारा 24 अगस्त को अस्पताल में महापंचायत का आयोजन करेगा। इस मौके पर चौधरी राजमल सिंह, धर्मपाल मीणा, अहमद खां, नरसिंह पाल मीणा, अशोक तोमर, धनेश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed