फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 kg of gold recovered in the theft of 25 crores kept in the treasury

25 करोड़ की चोरी में बरामद 16 किलो सोना ट्रेजरी में रखा

Tue, 21 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
16 kg of gold recovered in the theft of 25 crores kept in the treasury
नोएडा। ग्रेनो की पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी से जिले की सबसे बड़ी 25 करोड़ की चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर बरामद 16 किलोग्राम सोने को ट्रेजरी में रखवा दिया गया है, जबकि 57 लाख रुपये का जिलाधिकारी के नाम फिक्सड डिपोजिट (एफडी) कराया जाएगा। अभी तक सोना और रुपये कोतवाली में ही रखे थे।
विज्ञापन

सेक्टर-39 पुलिस ने 11 जून 2021 को चोरी का खुलासा किया था। पुलिस ने बताया था कि सोसाइटी के एक फ्लैट में रखी बेनामी संपत्ति चालीस किलो सोना और साढ़े छह करोड़ रुपये की चोरी हुई थी जिसकी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई। पुलिस ने जब छह आरोपियों को गिरफ्तार किया तो बेनामी संपत्ति के बारे में पता चला। आरोपियों के पास से पुलिस ने 16 किलो सोना और 57 लाख रुपये बरामद किए थे। जिला प्रशासन ने इसे अपने पास ट्रेजरी में रखने से मना कर दिया था। इससे पुलिस महकमा परेशान था। शनिवार को सीजेएम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और एक्सपर्ट ने जूलरी की पहचान की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर इसे ट्रेजरी में भेज दिया गया।
विज्ञापन

किसलय पांडेय का नहीं मिला कोई सुराग
जिस फ्लैट में चोरी हुई थी। पुलिस ने उसे किसलय पांडेय का बताया था। जब पुलिस ने जांच की तो ग्रेटर नोएडा में उसके कई विला होने की जानकारी मिली थी और किसलय को पुलिस ने नोटिस भी भेजा था। पुलिस की तरफ से बताया गया कि किसलय विदेश में है और उसने व्हाट्स एप व वकील के माध्यम से बताया था कि बेनामी संपत्ति उसकी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि किसलय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं, चोरी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड गोपाल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई। अभी भी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed